लोग यह भी पूछते हैं:
“क्या मैं पूल में रोलेक्स पहन सकता हूँ?” / “क्या मैं शॉवर में रोलेक्स पहन सकता हूँ?” / “क्या आप समुद्र में रोलेक्स पहन सकते हैं?” / “मैं रोलेक्स के साथ कितनी गहराई तक गोता लगा सकता हूँ?”
रोलेक्स ऑयस्टर परपेचुअल मॉडल की सभी घड़ियाँ 100 मीटर तक जल प्रतिरोधी क्षमता वाली हैं। परपेचुअल 1908, 50 मीटर की गहराई तक जल प्रतिरोधी है। कुछ ऑयस्टर घड़ियाँ 1,220 और यहाँ तक कि 3,900 मीटर तक की गहराई को भी झेल सकती हैं। आपकी घड़ी की जल प्रतिरोधी क्षमता को बनाए रखने के लिए, वाइडिंग क्राउन को एक वायु-रोधी सील बनाए रखने के लिए अच्छी तरह कसा जाना चाहिए। जब आप समय, दिनांक या अन्य फंक्शनों को रीसेट करते हैं, या फिर घड़ी को हाथ से वाइंड करते हैं, तो यह सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आप वाइडिंग क्राउन को उसके अंतिम स्तर तक नीचे ला चुके हैं जहाँ से वो और अधिक नीचे न जा सके| अपनी घड़ी को समुद्र में पहनने के बाद, उसे शुद्ध पानी से धोना आवश्यक है ताकि रेत और नमक के कणों को हटाया जा सके।