पानी के नीचे खोजबीन के लिए नए आविष्कार।
1,220 मीटर (4,000 फ़ीट) की गहराई तक जल प्रतिरोधी, सी-ड्वेलर में कई तकनीकी इनोवेशन शामिल हैं जो हर स्थिति में इसे बेहद मज़बूत, आसानी से पढ़ने लायक और आरामदायक बनाते हैं। प्रोफ़ेशनल सैचुरेशन डाइविंग के लिए डिज़ाइन की गई इस घड़ी में हीलियम एस्केप वॉल्व लगा है, जो अंदर बहुत ज़्यादा दबाव बनने पर केस को नुकसान से बचाता है।