₹ 735,500
शिखरों का आमंत्रण
डायल रोलेक्स घड़ी का विशिष्ट चेहरा होता है, इसकी पहचान और पठनीयता के लिए जिम्मेदार होता है। नवीनतम एक्सप्लोरर मॉडल के विशिष्ट 3, 6 और 9 अंक, घंटे के चिह्नों और सुइयों की तरह अब एक संदीप्त मटीरियल से भरे हुए हैं जो एक दीर्घकालिक नीली चमक छोड़ते हैं।
रोलेक्स की सभी घड़ियों की तरह, एक्सप्लोरर केएक्सप्लोरर 36 डायल की डिज़ाइनिंग और उत्पादन इन-हाउस किया जाता है, ज़्यादातर हाथ से ताकि यह बिल्कुल त्रुटिहीन रहे।
ऑइस्टर पर्पेचुअल एक्सप्लोरर 36 उन गंभीर, साफ़ रेखाओं को एक नई सुंदरता देती है जिन्होंने इसे लंबे समय से एक आइकॉन के रूप में स्थापित किया है।
ऑयस्टरस्टील का सपाट बेज़ेल मज़बूत होने के साथ ही सजीला है, और एक्सप्लोरर की प्रसिद्ध विरासत के साथ इसका पूरा तालमेल है।
रोलेक्स अपने स्टील घड़ी केस के लिए ऑयस्टरस्टील का उपयोग करता है। ब्रैंड द्वारा विशेष रूप से विकसित, ऑयस्टरस्टील 904L स्टील परिवार में आता है, ये ऐसी मिश्रित धातु हैं जिनका उपयोग उच्च-प्रौद्योगिकी में तथा एअरोस्पेस और रसायन उद्योगों में बहुत प्रचलित है, जहाँ क्षरण का अधिकतम प्रतिरोध अत्यावश्यक होता है।
ऑयस्टरस्टील अत्यधिक प्रतिरोधी होता है, पॉलिश किए जाने पर असाधारण फ़िनिश देता है और कठोरतम परिवेशों में भी अपनी सुंदरता बनाए रखता है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट, रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन मिलन है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह मज़बूत और आरामदेह दोनों रहे। इसमें एक ऑयस्टरलॉक फ़ोल्डिंग क्लास्प लगा हे जो अचानक खुल जाने से बचाता है, और ईज़ीलिंक कम्फर्ट एक्सटेंशन लिंक भी है, जो रोलेक्स के लिए एक्सक्लूसिव है।
इसे पहनने का तरीका बेहद आसान है. पहनने वाले अपनी सहूलियत के हिसाब से ब्रेसलेट की लंबाई लगभग 5 मिमी तक बढ़ा सकते हैं।
संदर्भ 124270
एक्सप्लोरर 36
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्य क कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।