असंभव को चुनौती देना
तकनीकी उपलब्धि जल प्रतिरोधी क्षमता और दबाव के प्रतिरोध में मील का पत्थर एक असाधारण घड़ी जो गहरे समुद्र में नए आयाम खोलती है।
11,000 मीटर (36,090 फ़ीट) की गहराई तक जल प्रतिरोधी, ऑइस्टर पर्पेचुअल डीपसी चैलेंज समुद्र की गहराइयों की खोज में एक नया मील का पत्थर साबित होता है। 2022 में पेश की गई यह घड़ी उस प्रायोगिक घड़ी से प्रेरित है, जिसे जेम्स कैमरन 10 साल पहले मेरियाना ट्रेंच में नीचे जाते समय अपने साथ ले गए थे।
अत्याधिक दबाव झेलने की क्षमता, तकनीकी नवाचार और उच्च-तकनीकी सामग्री के साथ, 'डीपसी चैलेंज' सीमाओं से आगे बढ़ती है और साथ ही बेहतरीन आराम भी देती है।
विशेषताओं को जानेंयह है हमारा हीलियम एस्केप वॉल्व। 1967 में पेटेंट किया गया, यह गहन गोताखोरी के लिए डिज़ाइन की गई हमारी घड़ियों को सुरक्षित रखता है। रोलेक्स ने इस वॉल्व का आविष्कार इसलिए किया ताकि हाइपरबेरिक टैंकों में गोताखोरी के लिए उपयोग किया जाने वाला हीलियम, दबाव हटने के दौरान छोड़ा जा सके।