4/5 उत्पादन साइटें
बिएन्ने साइट, बर्न के स्विस कैंटन में जुरा पहाड़ों की तलहटी में, पूरी तरह से रोलेक्स घड़ी की मशीन के विकास और निर्माण के लिए समर्पित है। यहां, घड़ी की मशीन के घटक - सबसे जटिल कैलिबर (घडी के चलने की यंत्रावली) के लिए 200 से लगभग 400 तक - सावधानीपूर्वक निर्मित होते हैं, फिर हाथ से इकट्ठे होते हैं और कड़ाई से जांच की जाती है। 2022 में उत्पादन कारखानों का एक नया विस्तार दिया गया।