समझौताहीन उत्कृष्टता
छोटा आकार, बेहतरीन प्रदर्शन। उन लोगों के लिए जो मानते हैं कि नफ़ासत और बेहतरीन गुणवत्ता साथ-साथ चलते हैं।
ऑइस्टर पर्पेचुअल लेडी-डेटजस्ट 1957 से परंपराओं को चुनौती दे रहा है। इसका केस, जो वर्तमान में 28 मिमी है, इसे डेट विंडो के साथ रोलेक्स की सबसे छोटी कलाई घड़ी बनाता है। इसे सबसे निडर महिलाओं ने अपनाया है और यह सुंदरता तथा समय की सटीक माप की क्षमता का मेल करते हुए, लगातार खुद को नए रूप में ढालता रहता है।
लेडी-डेटजस्ट, छोटे आकार के साथ उच्च प्रदर्शन को संयोजित करने वाले कैलिबर (घडी के चलने की यंत्रावली) को डिज़ाइन करने की निरंतर विकसित होती चुनौती का प्रतीक है। यह तकनीकी कार्य-प्रदर्शन बेज़ेल और ब्रेसलेट की एक विस्तृत श्रृंखला और डायल के व्यापक चयन से मेल खाता है।
विशेषताओं को जानें