क्राउन के पीछे

रोलेक्स के बारे में

रोलेक्स मुख्यालय

गुणवत्ता और विशेषज्ञता के लिए एक अद्वितीय प्रतिष्ठा

रोलेक्स, एक एकीकृत और स्वतंत्र स्विस घड़ी निर्माताहै। इसका मुख्यालय जिनेवा में है, यह अपनी विशेषज्ञता और अपने उत्पादों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

कंपनी के संस्थापक हैन्स विल्सडॉर्फ़ ने परपेचुअल यानी सतत उत्कृष्टता की धारणा पैदा की, जिससे प्रमुख घड़ी निर्माण के नवोन्मेषों को बढ़ावा मिला, जैसे कि पहली वॉटरप्रूफ़ कलाई घड़ी ऑयस्टर, और परपेचुअल रोटर सेल्फ़-वाइंडिंग मेकानिज़्म। ब्रांड अपने घड़ी के अधिकांश घटकों का डिज़ाइन, विकास और उत्पादन घरेलू स्तर पर ही करता है।