सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम
नौका दौड़ सटीकता और रणनीति का खेल है, जहां सही समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होती है। रोलेक्स दुनिया भर में इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित और शानदार आयोजनों का समर्थन करता है। यह ब्रांड Rolex SailGP Championship का टाइटिल पार्टनर और आधिकारिक टाइमपीस है - जो दुनिया का सबसे तेज़ रेस िंग सर्किट है। यह 52 सुपर सीरीज़ की आधिकारिक घड़ी भी है, जिसमें टीपी52 शामिल है, जो अल्ट्रा-हाई-परफॉरमेंस मोनोहुल का एक वर्ग है। इसके अलावा रोलेक्स, रोलेक्स फास्टनेट रेस, रोलेक्स सिडनी होबार्ट याट रेस और रोलेक्स मिडिल सी रेस जैसी प्रतिष्ठित ऑफशोर रेस में भी भागीदार है।