संसार से जुड़ा
इस मॉडल की विशेषता काला डायल और एक दो-रंग हरे और काले सेरामिक में सेराक्रोम बेज़ेल इन्सर्टहैं। पारंपरिक घंटे, मिनट और सेकंड की सुइयों के अतिरिक्त, GMT-मास्टर II में तीर के सिरे वाली एक सुई होती है, जो हर 24 घंटे में डायल का एक चक्कर लगाती है और दोनों दिशाओं में घूमने वाला, जिस पर 24-घंटे ग्रेजुएटेड बेज़ेल अंकित है।
अलग रंग से पहचान में आने वाली 24-घंटे दर्शाने वाली सुई पहले समय क्षेत्र में ''होम'' संदर्भ समय को दर्शाती है जिसे बेज़ेल के अंशांकन पर पढ़ा जा सकता है। वाइडिंग क्राउन के ज़रिए संचालित एक कुशल यंत्रावली की बदौलत यात्री के स्थानीय समय को एक से दूसरे घंटे पर ''छलांग लगाकर'' आसानी से सेट किया जा सकता है: घंटे दर्शाने वाली सुई को मिनट और सेकंड दर्शाने वाली सुइयों से स्वतंत्र रूप से आगे या पीछे समायोजित किया जा सकता है। इससे यात्री अपनी टाइमकीपिंग की सटीकता को प्रभावित किए बिना अपने नए समय क्षेत्र के अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं। सेराक्रॉम बेज़ेल इनसर्ट में मूल रंग का संयोजन है: काला और एक विशेष हरा जो इस बाएं हाथ के मॉडल के लिए आरक्षित है।
सभी रोलेक्स प्रोफ़ेशनल घड़ियों की भांति, GMT-मास्टर II सभी परिस्थितियों में, खास कर उसके क्रोमालाइट डिस्प्ले की बदौलत अंधेरे में, अद्वितीय पठनीयता प्रदान कराती है। इसकी चौड़ी घड़ी की सुई और घंटे के संकेत में सरल आकार – त्रिभुज, गोल, आयताकार – एक संदीप्त मटीरियल से भरे हैं जो लंबे समय तक चमक छोड़ते हैं।
इस घड़ी पर, क्राउन और क्राउन गार्ड घड़ी के केस पर बाईं ओर दिए गए हैं। तारीख एपर्चर और साइक्लॉप्स लेंस 9 बजे पर दिखाई देते हैं
रोलेक्स अपने स्टील घड़ी केस के लिए ऑयस्टरस्टील का उपयोग करता है। ब्रैंड द्वारा विशेष रूप से विकसित, ऑयस्टरस्टील 904L स्टील परिवार में आता है, ये ऐसी मिश्रित धातु हैं जिनका उपयोग उच्च-प्रौद्योगिकी में तथा एअरोस्पेस और रसायन उद्योगों में बहुत प्रचलित है, जहाँ क्षरण का अधिकतम प्रतिरोध अत्यावश्यक होता है।
ऑयस्टरस्टील अत्यधिक प्रतिरोधी होता है, पॉलिश किए जाने पर असाधारण फ़िनिश देता है और कठोरतम परिवेशों में भी अपनी सुंदरता बनाए रखता है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट, रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन मिलन है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह मज़बूत और आरामदेह दोनों रहे। इसमें एक ऑयस्टरलॉक फ़ोल्डिंग क्लास्प लगा हे जो अचानक खुल जाने से बचाता है, और ईज़ीलिंक कम्फर्ट एक्सटेंशन लिंक भी है, जो रोलेक्स के लिए एक्सक्लूसिव है।
इसे पहनने का तरीका बेहद आसान है. पहनने वाले अपनी सहूलियत के हिसाब से ब्रेसलेट की लंबाई लगभग 5 मिमी तक बढ़ा सकते हैं।
संदर्भ 126720VTNR
GMT-मास्टर II
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्यक कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।