उत्साहजनक युवा प्रतिभा
मिर्रा आंद्रेवा एक उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी हैं, अपनी असाधारण प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी क्षमता के लिए जानी जाती हैं।
सिर्फ़ 19 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम® टाइटल जीतकर, मिरा आंद्रेवा ने अपने शानदार कौशल और महान बनने की क्षमता से टेनिस की दुनिया का ध्यान तेज़ी से अपनी ओर खींचा है।
एक युवा खिलाड़ी के रूप में पेशेवर सर्किट पर अपनी छाप छोड़ते हुए, आंद्रेवा ने उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प दिखाया है, जिससे उन्हें अपने प्रशंसकों और साथी खिलाड़ियों का प्रशंसा मिली। खेल में उनकी यात्रा अभी शुरू हो रही है, लेकिन उनकी प्रारंभिक उपलब्धियां उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत देती हैं।
मिर्रा आंद्रेवा तेज़ी से उभरती हुई सबसे होनहार युवा टेनिस प्रतिभाओं में से एक के रूप में उभरी हैं।
उन्होंने छह साल की उम्र में खेलना शुरू किया और जल्द ही अपनी असाधारण स्वाभाविक प्रतिभा का परिचय दिया। आंद्रेवा पहली बार 2019 में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने फ्लोरिडा में मशहूर यूथ टूर्नामेंट, जूनियर ऑरेंज बाउल में लड़कियों की 12 साल और उससे कम उम्र की डिवीज़न जीती। उन्होंने 2022 में 15 साल की उम्र में डब्लूटीए (WTA) टूर में डेब्यू किया और अगले साल, वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर मैड्रिड ओपन के चौथे राउंड में पहुंचीं, और रास्ते में कई टॉप-50 खिलाड़ियों को हराया। हफ्तों बाद, आंद्रेवा ने रोलैंड-गैरोस में अपने ग्रैंड स्लैम(Grand Slam®) पदार्पण कर तीसरे दौर में प्रवेश किया, जिससे वह 2005 के बाद फ्रांस की राजधानी में हुए मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने इसके बाद द चैम्पियनशिप्स, विम्बलडन में 16 के दौर तक का सफर तय किया।
फरवरी 2025 में, आंद्रेवा ने दुबई में अपना पहला WTA 1000 खिताब जीता – यह खिताब चार ग्रैंड स्लैम® इवेंट और साल के आखिर में होने वाले डब्लुटीए (WTA) फाइनल के बाद सबसे बड़े स्तर का टूर्नामेंट है – और इस तरह वह 17 साल और 299 दिन की उम्र में इस स्तर के टूर्नामेंट को जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। इसके तुरंत बाद उन्होंने शानदार अंदाज़ में दुनिया की नंबर 1 और नंबर 2 खिलाड़ियों को हराकर इंडियन वेल्स में अगला डब्लयूटीए 1000 टाइटल जीत लिया। उस शानदार फॉर्म की वजह से वह उस साल जुलाई में वर्ल्ड नंबर 5 की करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग तक पहुंच गईं।
2026 में, आंद्रेवा ने रोलैंड-गैरोस में अपन ा पहला ग्रैंड स्लैम® सिंगल्स टाइटल जीतकर करियर में एक अहम मुकाम हासिल किया।
आंद्रेवा की खेल शैली की विशेषता शक्तिशाली ग्राउंडस्ट्रोक्स और अद्भुत मानसिक दृढ़ता है। अपने शांत स्वभाव और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के लिए जानी जाने वाली, आंद्रेवा ने सार्वजनिक रूप से विश्व नंबर 1 बनने और सभी चार ग्रैंड स्लैम(Grand Slam®) टूर्नामेंट जीतने का लक्ष्य व्यक्त किया है।
मिर्रा आंद्रेवा 2025 में रोलेक्स साक्ष्य बनीं।