खेल का शिखर
रोलेक्स खेल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं - पुरुषों की चार प्रमुख प्रतियोगिताओं और महिलाओं की पांच प्रमुख प्रतियोगिताओं - के साथ-साथ प्रमुख टूरों का भी भागीदार है, जिनमें पीजीए टूर (PGA TOUR®), डीपी वर्ल्ड टूर, एशियन टूर, एलपीजीए टूर और लेडीज यूरोपियन टूर शामिल हैं। हम इस खेल के तीन प्रमुख टीम आयोजनों का भी समर्थन करते हैं: द राइडर कप, सेल्हीम कप और द प्रेसिडेन्ट्स कप (The Presidents Cup™)। इन सभी प्रतियोगिताओं में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो कड़ी प्रतिद्वंद्विता और आपसी सम्मान के साथ एक-दूसरे का सामना करते हैं। ये कठिन आयोजन - और वे मूल्य जिन्हें वे कायम रखते हैं - गोल्फ की सार्वभौमिक भावना को दर्शाते हैं।