रोलेक्स कारीगरी की परंपरा, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की चाह से प्रेरित है। ये गुण वास्तुकला के प्रति इसके समर्थन में परिलक्षित होते हैं, जो सार्वजनिक और निजी स्थानों के हमारे अनुभ व को गहराई से प्रभावित करते हैं। अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई इमारतों में लोगों और समुदायों के बीच भावनात्मक संबंध बनाने की क्षमता होती है।
रोलेक्स, पर्पेचुअल आर्ट पहल के माध्यम से वास्तुकला का समर्थन करता है, जो वैश्विक संस्कृति के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के तौर पर प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों और कलाकारों के साथ कई साझेदारियां करता है। यह विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से अगली पीढ़ी तक ज्ञान के हस्तांतरण में भी सहायता करता है।