सटीक गोल्फ के प्रतीक
फ्रांसेस्को मोलिनारी मेजर प्रतियोगिता विजेता इतालवी गोल्फर हैं जिन्होंने अपने देश में गोल्फरों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।
फ्रांसेस्को मोलिनारी एक प्रतिष्ठित इतालवी गोल्फर हैं, जिन्हें देश के पहले - और अब तक के एकमात्र -मेजर चैंपियनशिप विजेता के रूप में मनाया जाता है।
2018 में द ओपेन में उनकी ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ, मोलिनारी ने डीपी वर्ल्ड टूर और पीजीए टूर (PGA TOUR®) पर भी खिताब जीते हैं। दुनिया भर में प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के चलते, वह विश्व गोल्फ में एक श्रद्धेय व्यक्ति हैं।
फ्रांसेस्को मोलिनारी की गोल्फ यात्रा इटली में शुरू हुई, जहाँ उन्होंने अपने भाई एडोआर्डो के साथ अपने कौशल का विकास किया।
2004 में पेशेवर खिलाड़ी बनने के बाद, मोलिनारी ने डीपी वर्ल्ड टूर पर तेज़ी से अपना नाम बनाया, 2006 के इतालवी ओपेन में अपनी पहली जीत हासिल की। 2009 में, उन्होंने और उनके भाई ने इटली को चीन में पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाई, जो इतालवी गोल्फ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। मोलिनारी की वैश्विक मंच पर सफलता 2010 में WGC-HSBC चैंपियंस में उनकी जीत के साथ जारी रही, इससे उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और प्रतिष्ठित वर्ल्ड गॉल्फ चैम्पियनशिप्स खिताब जोड़ा।
मोलिनारी के करियर में 2018 में द राइडर कप में उनके प्रदर्शन के साथ एक महत्व पूर्ण मोड़ आया, जहां उन्होंने यूरोप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे महाद्वीप के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने अपने सभी पांच मैच जीते। उसी वर्ष, उन्होंने BMW PGA चैंपियनशिप, डीपी वर्ल्ड टूर के प्रमुख इवेंट में अपनी पहली रोलेक्स सीरीज़ जीत हासिल की और द ओपेन में अपनी विजय के बाद आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (OWGR) में छठे स्थान पर करियर की उच्च रैंकिंग हासिल की। 2019 के आर्नल्ड पामर आमंत्रण में उनकी विजय ने वैश्विक गोल्फ में अग्रणी प्रतिभा के तौर पर उनकी स्थिति को और भी मज़बूत किया।
फ्रांसेस्को मोलिनारी 2019 में रोलेक्स साक्ष्य बने।