'6 आवर्स ऑफ़ साओ पाउलो'—जो मल्टी-क्लास एंड्योरेंस रेसिंग वाली एक स्पोर्ट्स कार प्रतियोगिता है—एफआईए वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप (WEC) का हिस्सा है।
रोलेक्स 2016 से इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (FIA) की वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप (WEC) की आधिकारिक घड़ी रही है, यह एक ऐसी साझेदारी है जो सटीकता, परफॉर्मेंस और बेहतरीन काम की लगातार कोशिश के साझा मूल्यों को दिखाती है।
एफआईए डब्लूईसी एंड्योरेंस मोटर स्पोर्ट का सर्वोच्च स्तर है, जो दुनिया के प्रमुख निर्माताओं, टीमों और ड्राइवरों को कई महाद्वीपों में होने वाली नौ राउंड की रेसिंग के लिए एक साथ लाता है। इस सीरीज़ में कई तरह की कारें शामिल हैं, जिनमें हाइपरकार क्लास में अत्याधुनिक प्रोटोटाइप और LMGT3 कैटेगरी में रोड कारें हिस्सा लेती हैं।
रोलेक्स 6 आवर्स ऑफ़ साओ पाउलो एक एंड्योरेंस रेस है जो ऑटोड्रोमो जोस कार्लोस पेस में आयोजित की जाती है; इसे इसके मूल नाम 'इंटरलागोस' से ही विश्वभर में जाना जाता है, जिसका अर ्थ है "झीलों के बीच"।
यह रेस पहली बार सितंबर 2012 में, एफआईए डब्ल्यूईसी के शुरुआती सीज़न के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी। 10 साल की गैर-मौजूदगी के बाद, 2024 में इसकी कैलेंडर में वापसी हुई; उस साल के संस्करण में 73,205 जोशीले प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी थी।
महज़ 4.309 किलोमीटर (2.6774 मील) लंबा, इंटरलागोस मौजूदा एफआईए डब्लयूईसी कैलेंडर का सबसे छोटा सर्किट है और इसमें 15 मोड़ हैं: पाँच दाईं ओर और 10 बाईं ओर। हाइपरकारें लगभग 305 किमी/घं की रफ़्तार तक पहुँच जाती हैं, और लैप का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह से खुले थ्रॉटल के साथ तय किया जाता है। हर लैप के दौरान, हाइपरकार ड्राइवर लगभग 38 बार गियर बदलते हैं। साओ पाउलो के दक्षिणी हिस्से में, समुद्र तल से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंटरलागोस अपनी ऊंचाई में होने वाले बड़े बदलावों, अनिश्चित मौसम और अपने छोटे, एम्फीथिएटर (रंगभूमि) जैसे लेआउट से पैदा होने वाले जोशपूर्ण माहौल के लिए जाना जाता है। एस डो सेन्ना, देसिडा डो लागो और जुन्काओ, जैसे मशहूर हिस्से, छह घंटों की कड़ी चुनौती के दौरान कार के प्रदर्शन और ड्राइवर की सहनशक्ति—दोनों की परीक्षा लेते हैं।
एफआईए वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप के प्रमुख इवेंट्स