अंधकार को चीर दो
एक्सप्लोरर II अतिरिक्त 24 घंटे के डिस्प्ले से लैस है; एक समर्पित सुई सामान्य 12 की बजाय 24 घंटे डायल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 24-घंटे के अंशांकन के साथ स्थिर बेज़ेल को संकेत करती है।
यह फंक्शन घड़ी पहनने वाले को रात के घंटों से दिन के घंटों को अलग कर पहचानने में सक्षम बनाता है, जो ऐसे लोगों के लिए ज़रूरी सुविधा है जो उन पर्यावरणों में प्रवेश करते हैं जहाँ हमेशा अंधेरा होता है जैसे कि गुफाओं की गहराई में, या जहाँ सूर्य गर्मियों में ध्रुवीय क्षेत्रों की तरह डूबता नहीं है।
एक्सप्लोरर II की विशेषता एक तारीख डिस्प्ले, एक नारंगी रंग की अतिरिक्त 24-घंटे दर्शाने वाली सुई और 24-घंटों के अंशांकन के साथ एक स्थिर बेज़ेल है, जो दिन और रात के बीच में अंतर का पता लगाना संभव बनाते हैं।
यह गुफ़ा विज्ञानियों, ज्वालामुखी विज्ञानियों और ध्रुवीय अन्वेषकों की मनपसंद घड़ी बन गई है। इसके घंटे के संकेत और घड़ी की सुई की विशेषता नीली चमक के साथ उच्च पठनीय क्रोमालाइट डिस्प्ले है।
रोलेक्स अपने स्टील घड़ी केस के लिए ऑयस्टरस्टील का उपयोग करता है। ब्रैंड द्वारा विशेष रूप से विकसित, ऑयस्टरस्टील 904L स्टील परिवार में आता है, ये ऐसी मिश्रित धातु हैं जिनका उपयोग उच्च-प्रौद्योगिकी में तथा एअरोस्पेस और रसायन उद्योगों में बहुत प्रचलित है, जहाँ क्षरण का अधिकतम प्रतिरोध अत्यावश्यक होता है।
ऑयस्टरस्टील अत्यधिक प्रतिरोधी होता है, पॉलिश किए जाने पर असाधारण फ़िनिश देता है और कठोरतम परिवेशों में भी अपनी सुंदरता बनाए रखता है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट, रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन मिलन है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह मज़बूत और आरामदेह दोनों रहे। इसमें एक ऑयस्टरलॉक फ़ोल्डिंग क्लास्प लगा हे जो अचानक खुल जाने से बचाता है, और ईज़ीलिंक कम्फर्ट एक्सटेंशन लिंक भी है, जो रोलेक्स के लिए एक्सक्लूसिव है।
इसे पहनने का तरीका बेहद आसान है. पहनने वाले अपनी सहूलियत के हिसाब से ब्रेसलेट की लंबाई लगभग 5 मिमी तक बढ़ा सकते हैं।
संदर्भ 226570