मिट्टी से उत्पन्न अनोखी चुनौती
2019 से, रोलेक्स, रोलैंड-गैरोस का प्रीमियम साझेदार और आधिकारिक टाइमकीपर रहा है, जो लगभग आधी सदी से इस खेल के साथ इसकी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा है।
चार ग्रैंड स्लैम® टूर्नामेंटों में से केवल रोलैंड-गैरोस ही क्ले (मिट्टी) पर खेला जाता है - और इन सभी टूर्नामेंटों में रोलेक्स एक पार्टनर है। रोलैंड-गैरोस एक ऐसी अनूठी चुनौती पेश करता है, जिसके लिए खिलाड़ियों का शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना ज़रूरी है। पोर्ट डी'ऑट्यूइल के लाल मिट्टी वाले कोर्ट पर जीत हासिल करने का मतलब है, मुख्य एरिना—कोर्ट फिलिप-चैट्रियर—के प्रवेश द्वार के ऊपर लिखे इस आदर्श वाक्य को सच साबित करना: "जीत उसी की होती है जो सबसे अधिक दृढ़ रहता है।"