गेनब्रिज द्वारा आयोजित बिली जीन किंग कप फ़ाइनल, बिली जीन कप का समापन है। इसमें आठ देश महिलाओं के खेल की सबसे प्रतिष्ठित टीम ट्रॉफ़ी के लिए मुक़ाबला करते हैं।
रोलेक्स बिली जीन किंग कप फाइनल्स का आधिकारिक टाइमकीपर है। इस साझेदारी के ज़रिए 'रोलेक्स टाइमिंग मोमेंट' की शुरुआत हुई, जो फ़ाइनल के दौरान मैच का रुख़ तय करने वाले अहम पलों को उजागर करता है।
बिली जीन किंग कप महिलाओं के खेलों में सबसे बड़ी सालाना अंतरराष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता है, जिसमें 100 से ज़्यादा देश हिस्सा लेते हैं। मूल रूप से 1963 में 'फेडरेशन कप' के तौर पर शुरू हुए इस टूर्नामेंट का नाम 2020 में बदलकर बिली जीन किंग के सम्मान में रखा गया। बिली जीन किंग ने 39 ग्रैंड स्लैम® खिताब (सिंगल्स में 12, महिला डबल्स में 16 और मिक्स्ड डबल्स में 11) जीते हैं और वह महिला खेलों के इतिहास की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं।
बिली जीन किंग कप फ़ाइनल एक अनोखा कॉम्पिटिटिव फ़ॉर्मैट पेश करता है, जिसमें खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत काबिलियत का इस्तेमाल देश के गौरव के लिए करते हैं। इससे ऐसी टीम भावना और माहौल बनता है, जिसे खिलाड़ी अक्सर इस खेल के किसी भी दूसरे अनुभव से बिल्कुल अलग बताते हैं।