बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप के दौरान 18वें ग्रीन पर मौजूद एक गोल्फर, जो चारों तरफ से रेत के बंकरों और दर्शकों से खचाखच भरे स्टैंड से घिरा हुआ है।

बीएमडब्लयू (BMW) चैंपियनशिप

बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप, पीजीए टूर® का तीसरा सबसे पुराना टूर्नामेंट है और फेडएक्सकप प्लेऑफ़ का दूसरा आखिरी इवेंट है।

2007 से पीजीए टूर (PGA TOUR®) का आधिकारिक स्पॉन्सर
बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप के दौरान, एक गोल्फर फेयरवे से दर्शकों की गैलरी के सामने मौजूद ग्रीन की ओर अप्रोच शॉट खेल रहा है।

ऊँचे दाव पर गोल्फ़ चैंपियनशिप

रोलेक्स, बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप का आधिकारिक टाइमकीपर है। यह पीजीए टूर® के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में इसकी व्यापक भूमिका का हिस्सा है। यह जुड़ाव पीजीए टूर® के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों तक फैला हुआ है, जिनमें 'द प्लेयर्स चैंपियनशिप' और सीज़न के आखिर में होने वाली 'टूर चैंपियनशिप' शामिल हैं।

बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप, फेडएक्सकप प्लेऑफ़ के दूसरे इवेंट के रूप में, पीजीए टूर® कैलेंडर में एक अहम स्थान रखती है। इस टूर्नामेंट में केवल फेडएक्स कप के शीर्ष 50 पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा लेते हैं, और यह तय करता है कि कौन से 30 खिलाड़ी टूर चैंपियनशिप में आगे बढ़ेंगे; जिससे चारों राउंड में लिए गए हर फ़ैसले और लगाए गए हर शॉट का महत्व और भी बढ़ जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में गोल्फ़ का एक प्रमुख स्तंभ

बीएमडब्लयू चैंपियनशिप की शुरुआत 1899 में हुई थी, जब यह 'वेस्टर्न ओपन' के रूप में सामने आई थी; केवल 'द ओपन' और 'यू.एस. ओपेन' का इतिहास ही इससे अधिक पुराना है। पिछले चैंपियनों में गोल्फ़ के कई दिग्गज शामिल हैं, जिनमें वॉल्टर हेगन, बेन होगन, सैम स्नीड, आर्नल्ड पामर और जैक निकलॉस प्रमुख हैं। 2007 में BMW टाइटिल स्पॉन्सर बन गई, जब यह टूर्नामेंट फेडएक्स कप प्लेऑफ्स का दूसरा इवेंट बना।

बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप के दौरान, दर्शकों से भरे स्टैंड और बड़े नीले झंडों के नीचे, लाल पोलो शर्ट पहने एक गोल्फर स्विंग कर रहा है
बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप के दौरान, एक गोल्फर फेयरवे से दर्शकों की गैलरी के सामने मौजूद ग्रन की ओर अप्रोच शॉट खेल रहा है

बीएमडब्लयू चैंपियनशिप संयुक्त राज्य अमेरिका भर के चुनिंदा बेहतरीन गोल्फ़ मैदानों पर बारी-बारी से आयोजित की जाती है। यह तरीका एक अतिरिक्त चुनौती पेश करता है, जिसमें खिलाड़ियों को नए माहौल और कोर्स की विशेषताओं के अनुसार तेज़ी से ढलना होता है, और साथ ही प्लेऑफ़ मुक़ाबले के बढ़े हुए दांव-पेच को भी संभालना पड़ता है। टूर्नामेंट का 'नो-कट' फ़ॉर्मेट यह सुनिश्चित करता है कि खेल के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच चार राउंड की प्रतियोगिता हो, जिसमें हर एक स्ट्रोक का फेडएक्स कप में आगे बढ़ने पर सीधा असर पड़ता है।

रोलेक्स और गोल्फ़

साझा लक्ष्य। परिशुद्धता के लिए एक साझा खोज।

और जानें