शोध जो दुनिया को बदल देता है
ग्रह की सबसे बड़ी कण (पार्टिकल) भौतिकी प्रयोगशाला, CERN में की गई अविश्वसनीय खोजों ने दुनिया को बदल दिया है। रोलेक्स पर्पेचुअल प्लैनेट पहल और CERN & Society Foundation के बीच साझेदारी, वैज्ञानिक अन्वेषण की भावना से नई पीढ़ियों को प्रेरित कर रही है।
स्विटजरलैंड और फ्रांस की सीमा पर हमारे ब्रह्मांड की प्रकृति की जांच की जा रही है। CERN एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संगठन है, जो विश्व के सबसे बड़े कण त्वरक, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर का उपयोग करके की गई अविश्वसनीय खोजों के लिए जाना जाता है। 60 किलोमीटर लम्बी सुरंगों और 80 से अधिक गुफाओं के साथ, इस सुविधा का भूमिगत बुनियादी ढांचा अत्यंत जटिल है। इस स्थल पर वैज्ञानिक और इंजीनियर पदार्थ के मूल घटकों और उसे नियंत्रित करने वाले नियमों को समझने के लिए प्रयासरत हैं। अन्वेषण की यह यात्रा सबसे मौलिक शोध है।