मई में यूनाइटेड किंगडम के प्लायमाउथ लौटने पर उनका नायकों जैसा स्वागत हुआ, और उसी साल जुलाई में लंदन में महारानी ने उन्हें 'नाइट' की उपाधि से सम्मानित किया।
"उन्होंने 1968 में रोलेक्स को लिखे पत्र में लिखा था जिप्सी मॉथ IV, में दुनिया भर में मेरी यात्रा के दौरान, मेरी रोलेक्स घड़ी कई बार क्षतिग्रस्त हुए बिना मेरी कलाई से गिरी थी। मैं इससे ज़्यादा मज़बूत घड़ी की कल्पना नहीं कर सकता। जब सेक्सटैन्ट काम के लिए और फोरडेक पर काम के समय, [इसका] उपयोग किया जाता था तो इस पर अक्सर चोट लग जाती थी, और नाव पर आती समुद्र की लहरों से यह भीग भी जाती थी; लेकिन इन सब का इस पर कोई असर नहीं पड़ा।”