एप्लीक
यह है हमारे एप्लीकों का संग्रह। समय पढ़ने में मदद करने वाले ये उभरे हुए अलंकरण, डायल पर लगाए जाते हैं और हमेशा 18 कैरेट सोने से निर्मित होते हैं। इनका रूप आयत, वृत्त या त्रिभुज, अरबी या रोमन अंक, खिड़की अथवा प्रतिष्ठित क्राउन का हो सकता है। इन्हें अनमोल रत्नों से भी सजाया जा सकता है या चमकदार सामग्री के प्रयोग से इनका आकर्षण बढ़ाया जा सकता है।
प्रत्येक एप्लीक को हमारे सौंदर्य मानकों और हर घड़ी की विशिष्ट ज़रूरतों के अनुरूप डिज़ाइन कर सावधानीपूर्वक व्यवस्थित किया जाता है। ये उभरे हुए तत्व समय पढ़ना आसान बनाते हैं और साथ ही हर डायल के संतुलन तथा उसकी विशिष्ट पहचान को भी उभारते हैं।