आकर्षक डिज़ाइन। आसान संचालन। तकनीकी पहलू की पुनः पुष्टि।
रेगाटा स्टार्ट के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया, ऑयस्टर पर्पेचुअल याट-मास्टर II, समुद्री भावना को तकनीकी उत्कृष्टता के साथ जोड़ता है। इस अद्भुत रेगाटा क्रोनोग्राफ में रोलेक्स का बनाया एक खास फंक्शन है: एक प्रोग्राम करने योग्य उलटी गिनती जिसमें मशीनी मेमोरी और समकालन है।