₹ 4,726,000
गहरा आत्मविश्वास
सबमरीनर का घूमने योग्य बेज़ेल घड़ी की एक महत्वपूर्ण कार्यक्षमता है। इसके 60-मिनट के अंशांकन गोताखोर को डाइविंग समय और डीकम्प्रेशन स्टॉप पर सटीक और सुरक्षित रूप से निगरानी करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
रोलेक्स द्वारा सख्त, संक्षारण प्रतिरोधी सेरामिक से निर्मित, सेराक्रोम बेज़ेल इन्सर्ट लगभग स्क्रैचप्रूफ़ है। ज़ीरो मार्कर पर एक चमक कैपसूल सुपाठ्यता सुनिश्च्चित करता है कि चाहे कितना भी अंधेरा परिवेश हो, आप डायल को पढ़ सकते हैं। बेज़ेल के किनारे को ध्यानपूर्वक इस तरह ड िज़ाइन किया गया है कि पानी के नीचे इसकी पकड़ बेहतरीन होती है, दस्तानों के साथ भी।
डायल का चमकदार क्रोमालाइट डिस्प्ले एकदम नया है जो गोताखोरों के लिए ज़रूरी, अंधकारमय परिवेश में दृश्यता में सुधार करता है।
घंटे के संकेत के सरल आकार – त्रिभुज, गोल, आयताकार – और घंटे और मिनट की चौड़ी सुइयाँ पानी के भीतर किसी भी भ्रम के जोखिम को रोकने के लिए तत्काल और भरोसेमंद पठन सक्षम करती हैं।
खुद अपनी एक्सक्लूसिव फाउंड्री संचालित करने के कारण, रोलेक्स के पास उच्चतम गुणवत्ता के 18 कैरट गोल्ड मिश्रधातुओं की ढलाई की क्षमता है जो इसके किसी भी प्रतिद्वंद्वी के पास नहीं है। सिल्वर, कॉपर, प्लैटिनम या पैलेडियम के अनुपातों के अनुसार, अलग-अलग प्रकार का 18 कैरट गोल्ड प्राप्त होता है: येलो, पिंक या व्हाइट।
उन्हें केवल शुद्धतम धातुओं से बनाया जाता है और इन-हाउस प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों से बहुत ध्यानपूर्वक जांचा जाता है ,उसके बाद ही गोल्ड को गुणवत्ता पर उतनी ही कड़ाई से ध्यान देते हुए बनाया और रूप दिया जाता है। उत्कृष्टता के प्रति रोलेक्स की वचनबद्धता स्रोत से ही शुरू हो जाती है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट, रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन मिलन है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह मज़बूत और आरामदेह दोनों रहे।
इसमें एक ऑयस्टरलॉक क्लास्प लगा है, जो अचानक खुल जाने से बचाता है, और एक कुशल ग्लाइडलॉक है जिससे किसी टूल का इस्तेमाल किए बना ब्रेसलेट को बारीकी से एडजस्ट किया जा सकता है - जिससे इसे आराम से डाइविंग सूट के ऊपर पहना जा सकता है।
संदर्भ 126618LN
सबमरीनर डेट
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश् यक कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।