GMT-मास्टर IIऑयस्टर, 40 मिमी, ऑयस्टरस्टील और येलो गोल्डसंदर्भ 126713GRNR
₹ 1,848,000
संसार से जुड़ा
ऑइस्टर पर्पेचुअल GMT-मास्टर II में ऑयस्टरस्टील और येलो गोल्ड के साथ ब्लैक डायल और जुबिली (Jubilee) ब्रेसलेट है।
24-घंटे का घूमने योग्य बेज़ेल
नवोन्मेषी हाई-टेक्नोलॉजी
इस मॉडल की विशेषता ब्लैक डायल और एक दो-रंग ग्रे और काले सेरामिक में सेराक्रोम बेज़ेल इन्सर्टहैं। पारंपरिक घंटे, मिनट और सेकंड की सुइयों के अतिरिक्त, GMT-मास्टर II में तीर के सिरे वाली एक सुई होती है, जो हर 24 घंटे में डायल का एक चक्कर लगाती है और दोनों दिशाओं में घूमने योग्य जिस पर 24-घंटे ग्रेजुएटेड बेज़ेल हैं।
अलग रंग से पहचान में आने वाली 24-घंटे दर्शाने वाली सुई पहले समय क्षेत्र में ''होम'' संदर्भ समय को दर्शाती है जिसे बेज़ेल के अंशांकन पर पढ़ा जा सकता है। वाइडिंग क्राउन के ज़रिए संच ालित एक कुशल यंत्रावली की बदौलत यात्री के स्थानीय समय को एक से दूसरे घंटे पर ''छलांग लगाकर'' आसानी से सेट किया जा सकता है: घंटे दर्शाने वाली सुई को मिनट और सेकंड दर्शाने वाली सुइयों से स्वतंत्र रूप से आगे या पीछे समायोजित किया जा सकता है। इससे यात्री अपनी टाइमकीपिंग की सटीकता को प्रभावित किए बिना अपने नए समय क्षेत्र के अनुसार परिवर्तन कर सकते हैं।
काला डायल
सभी परिस्थितियों में उच्च पठनीयता
सभी रोलेक्स प्रोफ़ेशनल घड़ियों की भांति, GMT-मास्टर II सभी परिस्थितियों में, खास कर उसके क्रोमालाइट डिस्प्ले की बदौलत अंधेरे में, अद्वितीय पठनीयता प्रदान कराती है।
इसकी चौड़ी घड़ी की सुई और घंटे के संकेत में सरल आकार – त्रिभुज, गोल, आयताकार – एक संदीप्त मटीरियल से भरे हैं जो लंबे समय तक चमक छोड़ते हैं।
पीला रोलेसॉर
दो धातुओं का मिलन
गोल्ड अपनी चमक और कुलीनता के लिए प्रतिष्ठित है। स्टील ताकत और विश्वसनीयता को मजबूती देता है। साथ में, ये सामंजस्यपूर्ण रूप से अपने गुणों का सर्वोत्तम संयोजन करते हैं।
एक सच्चे रोलेक्स हस्ताक्षर के रूप में, रोलेसॉर 1930s के दशक से रोलेक्स मॉडलों पर अंकित होता रहा है और 1933 में इसे नाम के रूप में ट्रेडमार्क किया गया। यह ऑइस्टर पर्पेचुअल संग्रह का एक प्रमुख स्तंभ है।