₹ 11,819,000
आदर्श की उपलब्धि
इसके डायल में 10 बैग्वेट-कट डायमंड मौजूद है। सीप कुदरती तौर पर रहस्यों और आश्चर्यों से भरा होता है। अपनी उत्पत्ति के आधार पर, यह गुलाबी, सफेद, काला या पीला हो सकता है। जिसे सीप के खोल से इसे निकाला जाता है उसके अनुसार इसका रंग, गहनता और संरचना अलग-अलग होती है।
रोलेक्स में, सीप को कभी कृत्रिम ढंग से रंगा नहीं जाता है। इसके बजाय, विशेष तकनीकी ज्ञान और कौशल का प्रयोग करके केवल इसकी कुदरती सुंदरता और को बढ़ाया जाता है और मौलिक रंगों को संजोया जाता है। चूंकि सभी सीप डायल अपने आप में अनूठे होते हैं, इसलि ए बिल्कुल एक जैसा डायल किसी दूसरी कलाई पर कभी नहीं मिलेगा।
मूर्तिकारों की तरह, रत्न सेट करने वाले बहुमूल्य धातु को बारीकी से तराश कर उस स्थान को हाथ से आकार देते हैं जिसमें प्रत्येक रत्न त्रुटिहीन ढंग से बैठाया जाएगा। जौहरी की कला और शिल्प के साथ, रत्न को बैठाया और दूसरे नगों के साथ बहुत ध्यान से संरेखित किया जाता है, और फिर इसकी गोल्ड या प्लैटिनम सेटिंग में मज़बूती से लगा दिया जाता है।
नगों के अंतर्निहित गुणों के अलावा, कई अन्य कारक भी रोलेक्स की रत्न-जड़ने की सुंदरता में योगदान करते हैं: नगों की ऊ ंचाई का सटीक संरेखण, उनकी दिशा और पोज़ीशन, सेटिंग की नियमितता, मज़बूती और अनुपात तथा धातुकर्म की महीन फिनिशिंग। घड़ी को उन्नत और पहनने वाले को मंत्रमुग्ध करने वाली एक आकर्षक सिंफ़नी।
दुर्लभ और बेशकीमती प्लैटिनम अपनी रुपहली सफेदी और अपनी चटख दीप्ति की वजह से बेहद आकर्षक होता है। यह विश्व की सघनतम और सबसे भारी धातुओं में से एक है, जिसकी विशिष्ता है इसके अद्वितीय रासायनिक और भौतिक गुण, जैसे कि क्षरण के प्रति असाधारण संक्षारण प्रतिरोधी क्षमता।
विरोधाभास यह है कि यह नर्म, खिंचावदार और अत्यधिक नमनीय भी होता है, जिसके कारण इसकी मशीनिंग और पॉलिशिंग खास तौर पर कठिन होती है, जिसमें अत्यधिक उच्च कोटि के कौशल की ज़रूरत होती है। रोलेक्स हमेशा 950 प्लैटिनम का प्रयोग करता है, यह एक मिश्रधातु होती है जिसमें 950‰ (हज़ारवां भाग) प्लैटिनम होता है, जिसे रोलेक्स में उत्कृष्ट धातुकर्मियों द्वारा बहुत ध्यानपूर्वक इन-हाउस तैयार किया जाता है। सबसे बेहतरीन घड़ियों के लिए सबसे शानदार धातुएं।
रोलेक्स ब्रेसलेट तथा क्लास्प का डिज़ाइन, विकास और उत्पादन, तथा उनकी कठोर जांचों में उन्नत उच्च प्रौद्योगिकी शामिल होती है।
और, घड़ी के सभी घटकों की तरह, मानवीय आंख द्वारा सौंदर्य पर नियंत्रण अचूक सुंदरता की गारंटी होती है। अर्द्ध-गोलाकार तीन-पीस लिंक्स वाला प्रेसिडेंट ब्रेसलेट 1956 में ऑइस्टर पर्पेचुअल डे-डेट के लॉन्च के लिए बनाया गया था। यह परिष्कार और सुव िधा के उच्चतम स्तर को दर्शाता है इसे हमेशा ध्यानपूर्वक चुनी गई बहुमूल्य धातु से बनाया जाता है।
संदर्भ 228396TBR
डे-डेट 40
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश् यक कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।