नए मॉडल
नए मॉडल

ऑयस्टर परपेचुअल 28ऑयस्टर, 28 मिमी, येलो गोल्ड और डायमंड्ससंदर्भ 276248RBR

ऑयस्टर परपेचुअल 28, ऑयस्टर, 28 मिमी, येलो गोल्ड और डायमंड्स, डायल : हीरा जड़ित सफेद सीप, Rolex
ऑयस्टर परपेचुअल 28, ऑयस्टर, 28 मिमी, येलो गोल्ड और डायमंड्स, डायल : हीरा जड़ित सफेद सीप, Rolex

आवश्यक की शक्ति

ऑयस्टर परपेचुअल 28 18 कैरट पीला सोना में सफ़ेद सीप, डायमंड-सेट डायल और ऑयस्टर ब्रेसलेट के साथ।

सीप डायल

कुदरती सौंदर्य को उजागर करना

इसके डायल में 3, 6 और 9 बजे 18 कैरेट सोने के घंटे के संकेत, 9 हीरे जड़े हुए मौजूद है। सीप कुदरती तौर पर रहस्यों और आश्चर्यों से भरा होता है। अपनी उत्पत्ति के आधार पर, यह गुलाबी, सफेद, काला या पीला हो सकता है। जिसे सीप के खोल से इसे निकाला जाता है उसके अनुसार इसका रंग, गहनता और संरचना अलग-अलग होती है।

रोलेक्स में, सीप को कभी कृत्रिम ढंग से रंगा नहीं जाता है। इसके बजाय, विशेष तकनीकी ज्ञान और कौशल का प्रयोग करके केवल इसकी कुदरती सुंदरता और को बढ़ाया जाता है और मौलिक रंगों को संजोया जाता है। चूंकि सभी सीप डायल अपने आप में अनूठे होते हैं, इसलिए बिल्कुल एक जैसा डायल किसी दूसरी कलाई पर कभी नहीं मिलेगा।

डायमंड-जड़ित बेज़ेल

एक आकर्षक सिंफ़नी

मूर्तिकारों की तरह, रत्न सेट करने वाले बहुमूल्य धातु को बारीकी से तराश कर उस स्थान को हाथ से आकार देते हैं जिसमें प्रत्येक रत्न त्रुटिहीन ढंग से बैठाया जाएगा। जौहरी की कला और शिल्प के साथ, रत्न को बैठाया और दूसरे नगों के साथ बहुत ध्यान से संरेखित किया जाता है, और फिर इसकी गोल्ड या प्लैटिनम सेटिंग में मज़बूती से लगा दिया जाता है।

नगों के अंतर्निहित गुणों के अलावा, कई अन्य कारक भी रोलेक्स की रत्न-जड़ने की सुंदरता में योगदान करते हैं: नगों की ऊंचाई का सटीक संरेखण, उनकी दिशा और पोज़ीशन, सेटिंग की नियमितता, मज़बूती और अनुपात तथा धातुकर्म की महीन फिनिशिंग। घड़ी को उन्नत और पहनने वाले को मंत्रमुग्ध करने वाली एक आकर्षक सिंफ़नी।

18 कैरट पीला सोना

उत्कृष्टता के प्रति वचनबद्धता

खुद अपनी एक्सक्लूसिव फाउंड्री संचालित करने के कारण, रोलेक्स के पास उच्चतम गुणवत्ता के 18 कैरट गोल्ड मिश्रधातुओं की ढलाई की क्षमता है जो इसके किसी भी प्रतिद्वंद्वी के पास नहीं है। सिल्वर, कॉपर, प्लैटिनम या पैलेडियम के अनुपातों के अनुसार, अलग-अलग प्रकार का 18 कैरट गोल्ड प्राप्त होता है: येलो, पिंक या व्हाइट।

उन्हें केवल शुद्धतम धातुओं से बनाया जाता है और इन-हाउस प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों से बहुत ध्यानपूर्वक जांचा जाता है ,उसके बाद ही गोल्ड को गुणवत्ता पर उतनी ही कड़ाई से ध्यान देते हुए बनाया और रूप दिया जाता है। उत्कृष्टता के प्रति रोलेक्स की वचनबद्धता स्रोत से ही शुरू हो जाती है।

ऑयस्टर ब्रेसलेट

रूप और कार्यात्मकता की कीमियागिरी

ऑयस्टर ब्रेसलेट में रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन संयोग है।

सर्वप्रथम 1930 दशक के उत्तरार्द्ध में प्रस्तुत, यह विशेष रूप से मज़बूत और सुखद मेटल ब्रेसलेट अपनी चौड़ी, फ़्लैट तीन-पीस लिंक्स के साथ ऑयस्टर कलेक्शन में सबसे विश्वव्यापी ब्रेसलेट बना हुआ है। ऑइस्टर पर्पेचुअल मॉडलों में ऑयस्टर ब्रेसलेट में ऑयस्टरक्लास्प लगा होता है।

ऑयस्टर परपेचुअल के तकनीकी विवरण जानें

संदर्भ 276248RBR

ऑयस्टर परपेचुअल 28

ब्रोशर

ब्रोशर डाउनलोड करें

रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता से संपर्क करें

रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्यक कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।

घड़ियाँ जो आपको पसंद आ सकती हैं

ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।