आवश्यक की शक्ति
ऑयस्टर परपेचुअल 28 के लैकर डायल पर, तीन घंटे के संकेत – जो 3, 6 और 9 बजे पर हैं – जो एक प्राकृतिक रत्न है और रोलेक्स के लिए पहली बार है।
हेलियोट्रॉप हरे रंग के अलग-अलग रंगों को प्रदर्सित करता है और उसकी ऊपरी सतह पर एक ओगिव कट होता है, जो उनकी अलग बनावट और रंग को दिखाता है और थोडे से भी प्रतिबिंब को भी रोकता है।
खुद अपनी एक्सक्लूसिव फाउंड्री संचालित करने के कारण, रोलेक्स के पास उच्चतम गुणवत्ता के 18 कैरट गोल्ड मिश्रधातुओं की ढलाई की क्षमता है जो इसके किसी भी प्रतिद्वंद्वी के पास नहीं है। सिल्वर, कॉपर, प्लैटिनम या पैलेडियम के अनुपातों के अनुसार, अलग-अलग प्रकार का 18 कैरट गोल्ड प्राप्त होता है: येलो, पिंक या व्हाइट।
उन्हें केवल शुद्धतम धातुओं से बनाया जाता है और इन-हाउस प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों से बहुत ध्यानपूर्वक जांचा जाता है ,उसके बाद ही गोल्ड को गुणवत्ता पर उतनी ही कड़ाई से ध्यान देते हुए बनाया और रूप दिया जाता है। उत्कृष्टता के प्रति रोलेक्स की वचनबद्धता स्रोत से ही शुरू हो जाती है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट में रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन संयोग है।
सर्वप्रथम 1930 दशक के उत्तरार्द्ध में प्रस्तुत, यह विशेष रूप से मज़बूत और सुखद मेटल ब्रेसलेट अपनी चौड़ी, फ़्लैट तीन-पीस लिंक्स के साथ ऑयस्टर कलेक्शन में सबसे विश्वव्यापी ब्रेसलेट बना हुआ है। ऑइस्टर पर्पेचुअल मॉडलों में ऑयस्टर ब्रेसलेट में ऑयस्टरक्लास्प लगा होता है।
संदर्भ 276208
ऑयस्टर परपेचुअल 28
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्यक कौशल, त कनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।