लैंड-ड्वेलर 36
ऑयस्टर, 36 मिमी, ऑयस्टरस्टील और व्हाइट गोल्ड
संदर्भ 127234
बोल्ड सौंदर्यशास्त्र और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी
लैंड-ड्वेलर 36 ऑयस्टरस्टील और व्हाइट गोल्ड में अत्याधिक सफ़ेद हनीकॉम्ब(मधुकोश)- मोटिफ़ डायल और सपाट जुबिली ब्रेसलेट के साथ।
तीव्र व्हाइट डायल
मधुमक्खी के छत्ते की आकृति वाला मोटिफ़
यह डायल सनरे फिनिश के साथ एक मधुमक्खी के छत्ते (हनीकॉम्ब) के आकार की आकृति से सुसज्जित है। इसके निर्माण में पारंपरिक शिल्प कौशल और उच्च प्रौद्योगिकी विधियों का उपयोग किया गया है, जो सभी अपने ही कारखाने में ही निपुणता से विकसित की गई हैं।
छत्ते की संरचना को फेम्टोसेकंड लेजर से काटा जाता है, जिसका उपयोग प्रत्येक कोशिका को अलग करने वाले खांचे में नाजुक रेखाएं बनाने के लिए भी किया जाता है। क्रोमालाइट डिस्प्ले वाले संस्करणों में, चमकदार खुले अंक और सूचकांक घंटे मार्कर किसी भी स्थिति में इष्टतम पठनीयता प्रदान करते हैं। घड़ी की सुई भी चमकदार हैं और इन्हें विशेष रूप से इस मॉडल के लिए डिज़ाइन किया गया है।
फ्लूटिंग किया हुआ बेज़ेल
रोलेक्स सिग्नेचर
फ्लूटिंग किया हुआ बेज़ेल, रोलेक्स विशिष्टता की निशानी होता है। मूल रूप से, ऑयस्टर बेज़ेल की फ्लूटिंग का एक कार्यात्मक उद्देश्य था: इससे बेज़ेल को केस पर पेंच से कसा जाता था जिससे घड़ी का जल प्रतिरोधी क्षमता होना सुनिश्चित होता था।
इसलिए यह बिल्कुल केस बैक पर फ्लूटिंग के समान होता था, जिसे भी रोलेक्स के विशेष टूल्स का प्रयोग करके केस पर स्क्रू से कसा जाता था ताकि जल प्रतिरोधी होना सुनिश्चित हो। समय के साथ, फ्लूटिंग एक सौंदर्यात्मक तत्व बन गई, असली रोलेक्स की एक सिग्नेचर विशेषता। आज फ्लूटिंग किया हुआ बेज़ेल विशिष्टता की निशानी होता है, और यह हमेशा सोने का बना होता है।
सफ़ेद रोलेसॉर
दो धातुओं का मिलन
गोल्ड अपनी चमक और कुलीनता के लिए प्रतिष्ठित है। स्टील ताकत और विश्वसनीयता को मज़बूती देता है। साथ में, ये सामंजस्यपूर्ण रूप से अपने गुणों का सर्वोत्तम संयोजन करते हैं।
एक सच्चे रोलेक्स हस्ताक्षर के रूप में, रोलेसॉर 1930s के दशक से रोलेक्स मॉडलों पर अंकित होता रहा है और 1933 में इसे नाम के रूप में ट्रेडमार्क किया गया। यह ऑइस्टर पर्पेचुअल कलेक्शन का एक प्रमुख स्तंभ है।
फ्लैट जुबिली ब्रेसलेट
निर्बाध एकीकृत डिजाइन
इस घड़ी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया फ्लैट जुबिली ब्रेसलेट, प्रतीकात्मक जुबिली ब्रेसलेट का पुनर्व्याख्यान है। फ्लैट जुबिली इस मायने में भिन्न है कि इसमें सभी लिंक सपाट हैं और ऑइस्टर केस के साथ सहजता से मिलकर एक संतुलित, सामंजस्यपूर्ण समग्रता का निर्माण करते हैं, जिसमें पॉलिश और तकनीकी सैटिन फिनिशिंग का मिश्रण है।
इसके अलावा, ब्रेसलेट के बाहरी लिंक के ऊपरी किनारों को बेवेल किया गया है, जैसा कि मध्य केस के भी हैं और परिणामस्वरूप बने चैम्फर को पॉलिश किया गया है, जिससे प्रकाश की एक सतत रिबन का आभास होता है। यह एक कंसील्ड फ़ोल्डिंग क्राउनक्लास्प से सुसज्जित है।
लैंड-ड्वेलर के तकनीकी विवरण जानें
संदर्भ 127234
लैंड-ड्वेलर 36
ब्रोशर
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता से संपर्क करें
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्यक कौशल, तकनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
घड़ियाँ जो आपको पसंद आ सकती हैं
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।