सहनशीलता की विजय
इस मॉडल में एक आइस ब्ल्यू स्प्रे-लेपित काउंटरों के साथ, 18 कैरेट सोने के एप्लिक घंटे मार्करों के साथ डायल और क्रोमालाइट डिस्प्ले के साथ सुइयां हैं, जो एक अत्यधिक सुपाठ्य ल्यूमिनसेंट सामग्री है।
डायल ड्राइवरों को बिना किसी असफलता के अपने ट्रैक समय और रणनीति को सटीक रूप से मैप करने की अनुमति देता है।
मॉडल की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, बेज़ेल जो 400 मील या किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति को मापने के लिए टैकिमेट्रिक स्केल से ढाले जाते हैं। हाई-टेक चीनी मिट्टी में मोनोब्लॉक सेराक्रोम बेज़ेल कई फ़ायदों की पेशकश करता है: यह संक्षारण प्रतिरोधी है, वस्तुतः खरोंच मुक्त और रंग यूवी किरणों से अप्रभावित है।
यह बेहद टिकाऊ बेज़ेल असाधारण रूप से सुस्पष्ट टेकीमीट्रिक पैमाना प्रदान करती है, जो PVD (फ़िज़िकल वेपर डेपोज़िशन) प्रक्रिया के माध्यम स े अंकों और ग्रेजुएशन्स में प्लैटिनम की पतली परत के जमा होने के लिए शुक्र है। मोनोब्लॉक सेराक्रोम बेज़ेल सिंगल पीस में बनाया जाता है और जल प्रतिरोधी क्षमता होने को सुनिश्चित करते हुए, केस के मध्यवर्ती भाग में क्रिस्टल को मज़बूती से धारित रखता है।
दुर्लभ और बेशकीमती प्लैटिनम अपनी रुपहली सफेदी और अपनी चटख दीप्ति की वजह से बेहद आकर्षक होता है। यह विश्व की सघनतम और सबसे भारी धातुओं में से एक है, जिसकी विशिष्ता है इसके अद्वितीय रासायनिक और भौतिक गुण, जैसे कि क्षरण के प्रति असाधारण संक्षारण प्रतिरोधी क्षमता।
विरोधाभास यह है कि यह नर्म, खिंचावदार और अत्यधिक नमनीय भी होता है, जिसके कारण इसकी मशीनिंग और पॉलिशिंग खास तौर पर कठिन होती है, जिसमें अत्यधिक उच्च कोटि के कौशल की ज़रूरत होती है। रोलेक्स हमेशा 950 प्लैटिनम का प्रयोग करता है, यह एक मिश्रधातु होती है जिसमें 950‰ (हज़ारवां भाग) प्लैटिनम होता है, जिसे रोलेक्स में उत्कृष्ट धातुकर्मियों द्वारा बहुत ध्यानपूर्वक इन-हाउस तैयार किया जाता है। सबसे बेहतरीन घड़ियों के लिए सबसे शानदार धातुएं।
रोलेक्स ब्रेसलेट तथा क्लास्प का डिज़ाइन, विकास और उत्पादन, तथा उनकी कठोर जांचों में उन्नत उच्च प्रौद्योगिकी शामिल होती है। और, घड़ी के सभी घटकों की तरह, मानवीय आंख द्वारा सौंदर्य पर नियंत्रण अचूक सुंदरता की गारंटी होती है।
ऑयस्टर ब्रेसलेट में रूप और कार्यात्मकताकी निपुण कीमियागिरी का बेहतरीन संयोग है। सर्वप्रथम 1930 दशक के उत्तरार्द्ध में प्रस्तु त, यह विशेष रूप से मज़बूत और सुखद मेटल ब्रेसलेट अपनी चौड़ी, फ़्लैट तीन-पीस लिंक्स के साथ ऑयस्टर कलेक्शन में सबसे विश्वव्यापी ब्रेसलेट बना हुआ है।
संदर्भ 126506
कॉस्मोग्राफ़ डेटोना
रोलेक्स का आधिकारिक खुदरा - विक्रेता को ही, एक रोलेक्स घड़ी की बिक्री अथवा अनुरक्षण की अनुमति है। आवश्यक कौशल, त कनीकी जानकारी एवं विशेष उपकरणों के साथ, वे आपकी रोलेक्स के प्रत्येक हिस्से की प्रमाणिकता की गारंटी देते हैं, और आपको एक ऐसा चयन करने में मदद कर सकते हैं जो आजीवन आपके साथ रहेगा।
ये घड़ियाँ आपके लिए चुनी गई हैं। उन्हें दिल के आइकन के साथ अपने पसंदीदा में जोड़ें।