रोलेक्स आपकी गोपनीयता का सम्मान करता है और वह आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस गोपनीयता नोटिस से आपको यह जानकारी मिलेगी कि जब आप हमारी वेबसाइट पर विज़िट करते हैं (भले ही आप कहीं से भी विज़िट करते हों) तब हम आपके व्यक्तिगत डेटा की देखरेख कैसे करते हैं और आपको गोपनीयता के अपने अधिकार के बारे में और इस बारे में भी जानकारी मिलेगी कि कानून किस तरह आपकी सुरक्षा करता है।
इस गोपनीयता नोटिस में जब हम ''रोलेक्स'', ''हम'', ''हमें'' या ''हमारा'' का उल्लेख करते हैं तो हम निम्न को इंगित कर रहे होते हैं:
ROLEX SA
3-5-7 rue François-Dussaud
1211 जेनेवा 26
स्विट्ज़रलैंड
स्विस कंपनी नंबर:
CH-660.0.012.920-4
ROLEX SA इस वेबसाइट के माध्यम से एकत्र किए गए व्यक्तिगत डेटा का नियंत्रक है।
हमने एक व्यक्तिगत डेटा निरीक्षक नियुक्त किया है जो इस गोपनीयता नोटिस से संबंधित प्रश्नों की निगरानी के लिए जिम्मेदार है। यदि आपके कानूनी अधिकारों के पालन सहित इस गोपनीयता नोटिस से संबंधित आपके कोई प्रश्न हैं तो कृपया निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके व्यक्तिगत डेटा निरीक्षक से संपर्क करें।
व्यक्तिगत डेटा निरीक्षक: श्री ज़ेवियर ब्रॉन
डाक पता: 3-5-7, rue François-Dussaud, 1211 जेनेवा 26, स्विटज़रलैंड
टेलीफ़ोन नंबर: +4122 302 22 00
ईमेल पता: privacy@rolex.com
ROLEX SA केवल डेटा संरक्षण से संबंधित पूछताछ का जवाब देता है। कृपया अंग्रेजी या फ्रेंच में कोई भी संचार भेजें।
आपको उपयुक्त अधिकार क्षेत्र में किसी भी समय निरीक्षण प्राधिकरण से शिकायत करने का अधिकार भी है।
व्यक्तिगत डेटा का अर्थ है, किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी कोई भी जानकारी जिससे उस व्यक्ति की पहचान की जा सके। इसमें वे डेटा नहीं शामिल हैं जिसमें पहचान हटा दी गई है (अनाम डेटा)।
हम आपके बारे में विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत डेटा एकत्र कर सकते हैं, उनका उपयोग कर सकते हैं, उनका स्थानांतरण कर सकते हैं और उनका संग्रह कर सकते हैं जो हमने उन्हें निम्न प्रकार से एक साथ समूह में डाला है:
हम आपके बारे में व्यक्तिगत डेटा की कोई विशेष श्रेणी नहीं एकत्र करते हैं (इसमें आपकी नस्ल या जातीयता, धार्मिक या दार्शनिक विश्वास, यौन जीवन, यौन अभिरूचि, राजनीतिक राय, ट्रेड यूनियन सदस्यता, आपके स्वास्थ्य के बारे में सूचना और जेनेटिक व बायोमेट्रिक डेटा शामिल है)। न ही हम आपराधिक अपराध सिद्धि और जुर्मों के बारे में कोई सूचना एकत्र करते हैं।
हम आपके बारे में और आपसे डेटा एकत्र करने के लिए विभिन्न पद्धतियों का उपयोग करते हैं जिसमें निम्न शामिल हैं:
नीचे हमने तालिका के प्रारूप में उन सभी तरीकों का विवरण दिया है जिनके द्वारा आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग करने की हमारी योजना है, और ऐसा करने के लिए जिन कानूनी आधारों पर हम भरोसा करते हैं। जहाँ भी उपयुक्त है वहाँ हमने पहचान की है कि हमारे विधि सम्मत हित क्या हैं।
ग़ौर करें कि हम जिस विशेष उद्देश्य से आपके डेटा का उपयोग कर रहे हैं उसके अनुसार एक से अधिक कानूनी आधार पर आपका व्यक्तिगत डेटा प्रोसेस कर सकते हैं। कृपया हमसे सम्पर्क करें यदि आप उस विशिष्ट कानूनी आधार का विवरण चाहते हैं जिसके भरोसे पर हम आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस करते हैं जहाँ नीचे की तालिका में एक से अधिक आधार दिए गए हैं।
हम आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग केवल उस उद्देश्य से करेंगे जिसके लिए हमने उसे एकत्र किया है, बशर्तें कि हमने समुचित ढंग से यह तय किया है कि हमें इसका उपयोग किसी अन्य कारण से करना है और वह कारण मूल उद्देश्य से संगति में है। यदि आप कोई स्पष्टीकरण चाहते हैं कि नए उद्देश्य का क्रियान्वयन किस प्रकार मूल उद्देश्य से संगति में है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
यदि हमें आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग किस असंबद्ध उद्देश्य के लिए करना होगा तो हम आपको सूचित करेंगे और हम उस कानूनी आधार को बताएंगे जो हमें ऐसा करने की अनुमति देता है।
कृपया ग़ौर करें कि हम उपर्युक्त नियमों के अनुपालन में आपके संज्ञान या सहमति के बिना आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस कर सकते हैं, जहाँ यह कानूनन आवश्यक है और अनुमति प्राप्त है।
हम आपके व्यक्तिगत डेटा को केवल तब तक बनाए रखेंगे जब तक कि वह किसी कानूनी, विनियामक, कर संबंधी, लेखा-जोखा संबंधी या रिपोर्टिंग की आवश्यकताओं सहित उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए समुचित रूप से आवश्यक हो जिसके लिए वह एकत्र किया गया था। हम शिकायत की परिस्थिति में लंबी अवधि के लिए आपका व्यक्तिगत डेटा बरकरार रख सकते हैं या यदि हम यथोचित ढंग से यह मानते हों कि आपके साथ हमारे संबंध में मुकदमे की कोई संभावना है।
व्यक्तिगत डेटा के लिए समुचित रीटेंशन अवधि तय करने के लिए, हम व्यक्तिगत डेटा की मात्रा, प्रकृति और संवेदना, आपके व्यक्तिगत डेटा के अनाधिकृत उपयोग या खुलासे से संभावित नुकसान का जोखिम, जिस उद्देश्य के लिए हम आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस कर रहे हैं और क्या हम उन उद्देश्यों को अन्य तरीकों से हासिल कर सकते हैं, और उपयुक्त कानूनी, विनियामक, कर, लेखा-जोखा या अन्य आवश्यकताओं पर ग़ौर करते हैं।
आपके व्यक्तिगत डेटा के विभिन्न पहलुओं के लिए रिटेंशन अवधि का विस्तृत विवरण उपरोक्त तालिका में सेट है।
आप हमसे या तृतीय पक्ष से कभी भी आपको भेजे गए विपणन संदेश में ऑप्ट-आउट लिंक का अनुसरण करके या हमसे कभी भी संपर्क करके विपणन संदेश भेजना बंद करने के लिए कह सकते हैं।
जब आप इन विपणन संदेशों को प्राप्त करने से मना करते हैं, तो यह उपरोक्त 1-4 की गतिविधियों/उद्देश्यों के परिणामों के फलस्वरूप प्रदान किए गए डेटा पर लागू नहीं होगा।
आपकी सहमति मिलने पर, हम आपके व्यक्तिगत डेटा को आंतरिक और बाह्य तृतीय पक्ष के साथ साझा कर सकते हैं।
वैसे भी हम सभी तृतीय पक्षों से अपेक्षा करते हैं कि वे आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा का सम्मान करें और उसके साथ कानून के अनुसार पेश आएँ। हम अपने तृतीय पक्ष सेवा प्रदाताओं को आपके व्यक्तिगत डेटा को उनके उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति नहीं देते हैं और उन्हें केवल विशिष्ट उद्देश्यों के लिए और हमारे निर्देशों के अनुसार आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस करने की अनुमति देते हैं।
हम आपके व्यक्तिगत डेटा को रोलेक्स ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के भीतर साझा करते हैं। इसमें आपके डेटा को यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) से बाहर भी भेजना शामिल हो सकता है।
हमारे कुछ बाह्य तृतीय पक्ष ईईए के बाहर स्थित हैं, इसलिए आपके व्यक्तिगत डेटा की उनकी प्रोसेसिंग के दौरान डेटा ईईए से बाहर हस्तांतरित किया जाएगा।
जब भी कभी हम आपके डेटा को ईईए से बाहर हस्तांतरित करते हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि निम्न में से कम से कम एक सुरक्षा उपाय लागू किया गया है, यह सुनिश्चित करके समान सुरक्षा प्रदान की जाती है:
यदि आप अपने व्यक्तिगत डेटा को ईईए से बाहर हस्तांतरित करते समय हमारे द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली विशिष्ट पद्धति के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हमने आपके व्यक्तिगत डेटा के दुर्घटनावश गुम होने, अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जाने या एक्सेस किए जाने और बदले जाने या खुलासा किए जाने से बचने के लिए समुचित सुरक्षा उपाय मुहैया कराए हैं। इसके अतिरिक्त, हमने उन कर्मचारियों, एजेंटों, ठेकेदारों और एक अन्य तृतीय पक्षों तक आपके व्यक्तिगत डेटा का एक्सेस सीमित किया है जिनको उस डेटा को जानने की व्यावसायिक आवश्यकता है। वे आपके व्यक्तिगत डेटा को हमारे निर्देशों पर ही प्रोसेस करेंगे और वे गोपनीयता के दायित्व से बँधे हैं।
हमने किसी संदिग्ध व्यक्तिगत डेटा चुराने से बचाने के लिए प्रक्रियाएँ तय की हैं और जहाँ कहीं भी हम कानूनी रूप से अनिवार्य है वहाँ डेटा चोरी होने पर हम आपको या किसी संबंधित विनियामक को सूचित करेंगे।
आप अपने ब्राउज़र में यह सेट कर सकते हैं कि वह सभी या कुछ ब्राउज़र कुकीज़ को अस्वीकार कर दें, या जब वेबसाइट कुकीज़ को सेट या एक्सेस करती हो उस समय वह आपको अलर्ट करे। यदि आप कुकीज़ को अक्षम करते हैं या अस्वीकार करते हैं तो कृपया ध्यान दें कि इस वेबसाइट के कुछ हिस्से पहुँच से बाहर हो सकते हैं या सही से काम नहीं कर सकते हैं। हमारे द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले कुकीज़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँदेखें।
इस वेबसाइट में तृतीय-पक्ष वाले वेबसाइटों, प्लग-इनों और ऐप्लिकेशनों के लिंक शामिल हो सकते हैं। उन लिंकों पर क्लिक करने से या उन कनेक्शन को सक्षम करने से तृतीय पक्ष को आपके बारे में डेटा एकत्र करने या साझा करने की अनुमति मिल सकती है। हम इन तृतीय-पक्ष की वेबसाइटों पर नियंत्रण नहीं रखते और उनके गोपनीयता स्टेटमेंट्स के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हम आपको प्रोत्साहित करेंगे कि जब आप हमारी वेबसाइट से जाएँ तो आप जिस भी वेबसाइट पर जाते हैं उसकी गोपनीयता नोटिस को पढ़ें।
This website may include links to third-party websites, plug-ins and applications. Clicking on those links or enabling those connections may allow third parties to collect or share data about you. We do not control these third-party websites and are not responsible for their privacy statements. When you leave our website, we encourage you to read the privacy notice of every website you visit.
कुछ परिस्थितियों में, आपके व्यक्तिगत डेटा के संबंध में डेटा सुरक्षा नियमों के तहत आपके निम्न अधिकार हैं:
यदि आप उपरोक्त किसी भी अधिकारों का उपयोग करना चाहते हैं तो कृपया व्यक्तिगत डेटा निरीक्षक से संपर्क करें।
आपको आपके व्यक्तिगत डेटा को एक्सेस करने के लिए (या अन्य किसी भी अधिकार के क्रियान्वयन के लिए) कोई फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। परन्तु यदि आपका अनुरोध स्पष्ट रूप से निराधार, पुनरावृत्तीय या अतिशय है तो हम समुचित फीस भी चार्ज कर सकते हैं। या फिर, ऐसी परिस्थितियों में हम आपके अनुरोध का अनुपालन करना अस्वीकार कर सकते हैं।
आपकी पहचान पुष्ट करने के लिए और आपके व्यक्तिगत डेटा के एक्सेस के आपके अधिकार (या आपके किसी अन्य अधिकार के क्रियान्वयन के लिए) को सुनिश्चित करने में हमारी मदद के लिए हमें आपसे कुछ विशिष्ट जानकारी का अनुरोध करना पड़ सकता है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए है कि आपके व्यक्तिगत डेटा का खुलासा ऐसे किसी व्यक्ति को न हो जिसके पास उसे प्राप्त करने का कोई अधिकार न हो। अपनी प्रतिक्रिया को तेज़ करने के आपके अनुरोध के संबंध में हमें आपसे अधिक जानकारी माँगने के लिए संपर्क भी करना पड़ सकता है।
हम सभी विधि सम्मत अनुरोधों की प्रतिक्रिया एक महीने के भीतर देने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी यदि आपका अनुरोध विशेष रूप से जटिल है या आपने कई अनुरोध दर्ज किए हैं तो एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। उस परिस्थिति में, हम आपको सूचित करेंगे और आपको अपडेट करते रहेंगे।
यह आवश्यक है कि हमारे पास आपका जो व्यक्तिगत डेटा है वो सटीक और वर्तमान का हो। यदि हमारे साथ आपके संबंध के दौरान आपका व्यक्तिगत डेटा बदलता है तो कृपया हमें सूचित करें।
अगर इस नीति, हमारे निजता संबंधी व्यवहार या रोलेक्स के साथ आपके संचारों के बारे में आपके कोई प्रश्न या चिंताएं हैं, तो कृपया लिखित रूप में या टेलिफ़ोन द्वारा रोलेक्स से संपर्क करें:
ROLEX SA
3-5-7 Rue François-Dussaud
1211 Genève 26 – स्विट्ज़रलैंड
+41 22 302 22 00
ईमेल: privacy@rolex.com
ROLEX SA केवल डेटा संरक्षण से संबंधित पूछताछ का जवाब देता है। कृपया अंग्रेजी या फ्रेंच में कोई भी संचार भेजें।
पूछताछ: enquiries@rolex.com
ROLEX SA केवल अपनी बिक्री के बाद सेवा से संबंधित पूछताछ का जवाब देता है। कृपया अंग्रेजी या फ्रेंच में कोई भी संचार भेजें। किसी भी अन्य प्रश्न के लिए, कृपया अपने रिटेलरसे संपर्क करें।
डेटा संरक्षण सुपरवाइज़र: श्री ज़ेवियर ब्रॉन
इस नीति को अपडेट किए जाने की तिथि: जनवरी 2019