रोलां-गैरोस
मिट्टी के मैदान पर चुनौती

रोलेक्स और टेनिस

गेरुआ रंग से लिखी कहानी

सीज़न का दूसरा ग्रैंड स्लैम® टूर्नामेंट, रोलां-गैरोस गेरुआ मिट्टी के मैदान पर, हर साल, मई महीने के आखिरी हिस्से में खेला जाता है। पश्चिमी पेरिस में पोर्ट डी'एट्यूइल के गेरुआ मिट्टी के मैदानों पर चमकने के लिए एथलीटों को शारीरिक तौर पर मज़बूत बनना पड़ता है और खेल में सबसे धीमी सतह वाले इस मैदान पर लंबी पारी को खेलने के लिए धैर्य भी चाहिए।

साल 2020 में, इसके उद्घाटन के 90 से अधिक वर्षों के बाद रोलां-गैरोस कॉम्पलेक्स पर लंबे समय से चल रहा पुनर्निमाण पूरा हो गया था। नतीजतन, मुख्य प्रदर्शन मैदान, कोर्ट फिलिप-चैटियर में दर्शकों के बैठने की क्षमता अब 15,000 से ज़्यादा है, जबकि नई रिट्रैक्टेबल छत खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाती है। 2021 से अब तक कुछ मैच रात की रोशनी में भी खेले गए हैं।

रोलां-गैरोस पार्टनर

2019 से, रोलेक्स, रोलां-गैरोस का प्रीमियम पार्टनर और आधिकारिक टाइमकीपर रहा है।

बियोन बौर्ग
अपने समय के पथप्रदर्शक

बियोन बौर्ग ऐसे चैंपियन हैं जिन्होंने खेल के लिए वैश्विक जुनून को जगाकर टेनिस में क्रांति ला दी। स्वीडन के इस खिलाड़ी ने छह बार रोलां-गैरोस के मैदान पर और पाँच बार लगातार विंबलडन का एकल खिताब हासिल किया है। ग्रैंड स्लैम® की सफलता एक तरफ़, वह उन मूल्यों के लिए एक प्रतीक बने हुए हैं जो वे अपनाते हैं: तप, तकनीकी उत्कृष्टता, लालित्य और खेल कौशल।

उन्होंने रोलां-गैरोस पर विजय प्राप्त की

  • रॉड लेवर
    1962, 1969
  • क्रिस एवर्ट
    1974, 1975, 1979, 1980, 1983, 1985, 1986
  • बियोन बौर्ग
    1974, 1975, 1978, 1979, 1980, 1981
  • जिम कूरियर
    1991, 1992
  • जस्टिन हेनिन
    2003, 2005, 2006, 2007
  • एना इवानोविच
    2008
  • रॉजर फेडरर
    2009
  • ली ना
    2011
  • गार्बिनी मुगुरुज़ा
    2016
  • इगा श्वानटेक
    2020, 2022

यह पेज शेयर करें