18 कैरट गोल्ड
खुद अपनी एक्सक्लूसिव फाउंड्री संचालित करने के कारण, रोलेक्स के पास उच्चतम गुणवत्ता के 18 कैरट गोल्ड मिश्रधातुओं की ढलाई की क्षमता है जो इसके किसी भी प्रतिद्वंद्वी के पास नहीं है। सिल्वर, कॉपर, प्लैटिनम या पैलेडियम के अनुपातों के अनुसार, अलग-अलग प्रकार का 18 कैरट गोल्ड प्राप्त होता है: येलो, पिंक या व्हाइट। उन्हें केवल शुद्धतम धातुओं से बनाया जाता है और इन-हाउस प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों से बहुत ध्यानपूर्वक जांचा जाता है, उसके बाद ही गोल्ड को गुणवत्ता पर उतनी ही कड़ाई से ध्यान देते हुए बनाया और रूप दिया जाता है। उत्कृष्टता के प्रति रोलेक्स की वचनबद्धता स्रोत से ही शुरू हो जाती है।


मदर ऑफ़ पर्ल डायल
मदर-ऑफ़-पर्ल कुदरती तौर पर रहस्यों और आश्चर्यों से भरा होता है। अपनी उत्पत्ति के आधार पर, यह पिंक, व्हाइट, ब्लैक या येलो हो सकते हैं। जिसे सीप के खोल से इसे निकाला जाता है उसके अनुसार इसका रंग, गहनता और संरचना अलग-अलग होती है। रोलेक्स में, मदर-ऑफ़-पर्ल को कभी कृत्रिम ढंग से रंगा नहीं जाता है। इसके बजाय, विशेष तकनीकी ज्ञान और कौशल का प्रयोग करके केवल इसकी कुदरती सुंदरता और को बढ़ाया जाता है और मौलिक रंगों को संजोया जाता है। चूंकि सभी मदर-ऑफ़-पर्ल डायल अपने आप में अनूठे होते हैं, इसलिए बिल्कुल एक जैसा डायल किसी दूसरी कलाई पर कभी नहीं मिलेगा।
पर्लमास्टर ब्रेसलेट
रोलेक्स ब्रेसलेट तथा क्लास्प का डिज़ाइन, विकास और उत्पादन, तथा उनकी कठोर जांचों में उन्नत उच्च प्रौद्योगिकी शामिल होती है। और, घड़ी के सभी घटकों की तरह, मानवीय आंख द्वारा सौंदर्य पर नियंत्रण अचूक सुंदरता की गारंटी होती है। गोलाकार पांच-पांच कड़ियों वाले इस ठोस गोल्ड ब्रेसलेट को, जोकि एक साथ कमनीय और परिष्कृत है, 1992 में पर्लमास्टर मॉडल के लॉन्च के लिए बनाया गया था। पर्लमास्टर ब्रेसलेट में हमेशा कन्सील्ड क्राउनक्लास्प लगा होता है।


3235 मूवमेंट
नई पर्लमास्टर 39 में नई जेनरेशन का मूवमेंट कैलिबर 3235 लगा है, जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रोलेक्स द्वारा पूरी तरह विकसित और निर्मित किया गया है। COSC (स्विस आधिकारिक क्रोनोमीटर टेसिटंग इंस्टीट्यूट) द्वारा स्विस क्रोनोमीटर के रूप में प्रमाणित होने के अलावा, केसबंद होने के बाद इसे रोलेक्स द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए दुबारा जांचा जाता है कि रोज़मर्रा के उपयोग में यह सटीकता के रोलेक्स के मानदंडों को पूरा करता है, जोकि आधिकारिक रूप से प्रमाणित क्रोनोमीटर के मुकाबले दोगुना कठोर हैं। असेंबल की गई घड़ी की अंतिम सटीकता का यह नियंत्रण रोलेक्स द्वारा विशेष रूप से विकसित पद्धति और उच्च प्रौद्योगिकी उपकरणों के प्रयोग से संपन्न किया जाता है।

साइक्लॉप्स लेंस
साइक्लॉप्स लेंस डेट एपर्चर को बढ़ाता है, जिससे पढ़ने में आसानी के लिए तारीख का डिसप्ले बड़ा हो जाता है। यह रोलेक्स की सबसे खास खूबियों में से एक है, और सबसे आसानी से पहचानी जा सकने वाली विशेषताओं में से भी एक है।
विर्निदेश
- मॉडल केस
-
मॉडल केसऑयस्टर, 39 मिमी, व्हाइट गोल्ड और डायमंड्स
-
ऑयस्टर संरचनामोनोब्लॉक मिडल केस, स्क्रू-डाउन केस बैक और वाइंडिंग क्राउन
-
व्यास39 मिमी
-
सामग्री18 कैरेट व्हाइट गोल्ड
-
बेज़ेलडायमंड्स से जड़ित
-
वाइंडिंग क्राउनस्क्रू-डाउन, ट्विनलॉक डबल वॉटरप्रूफ़नेस सिस्टम
-
क्रिस्टलस्क्रैच-रोधी सैफ़ायर, तारीख के ऊपर साइक्लोप्स लेंस
-
जल प्रतिरोधी-क्षमता100 मीटर / 330 फीट तक वॉटरप्रूफ़
- मूवमेंट
-
मूवमेंटपरपेचुअल, मैकेनिकल, सेल्फ़-वाइंडिंग
-
कैलिबर3235, मैन्युफैक्चर रोलेक्स
-
सटीकता-2/+2 सेकंड/दिन, केसिंग के बाद
-
फंक्शनमध्य घंटे, मिनट और सेकंड की सुइयाँ। तीव्र सेटिंग के साथ तत्क्षण तारीख। सटीक टाइम सेटिंग के लिए स्टॉप-सेकंड
-
ऑस्सिलेटरपैरामैग्नेटिक ब्लू पैराक्रोम हेयरस्प्रिंग। हाई-परफ़ॉर्मेंस पैराफ़्लेक्स शॉक एब्जॉर्बर
-
वाइंडिंगदो दिशाओं में परपेचुअल रोटर के ज़रिए सेल्फ़-वाइंडिंग
-
पॉवर रिज़र्वलगभग 70 घंटे
- ब्रेसलेट
-
ब्रेसलेटपर्लमास्टर, गोलाकार फ़ाइव-पीस लिंक्स
-
ब्रेसलेट मैटेरियल18 कैरेट व्हाइट गोल्ड
-
क्लास्पकन्सील्ड फ़ोल्डिंग क्राउन्सक्लास्प
- डायल
-
डायलडायमंड्स से जड़ित व्हाइट मदर-ऑफ़-पर्ल
-
नग-सेटिंग18 कैरेट गोल्ड सेटिंग में डायमंड्स
- प्रमाणन
- सुपरलेटिव क्रोनोमीटर (COSC + केसिंग के बाद रोलेक्स सर्टिफ़िकेशन)