लालित्य और नवाचार का संगम
अपने लॉन्च के समय, डे-डेट सभी नवीनतम घड़ीसाज़ी इनोवेशन को संयोजित करने वाली पहली कलाई घड़ी थी: एक स्वचालित और जल प्रतिरोधी क्षमता वाले क्रोनोमीटर से लैस जिसमें सप्ताह का दिन पूर्ण रूप में लिखा गया - आज 26 भाषाओं में उपलब्ध है। विशेष रूप से बहुमूल्य धातु से बने और इसके प्रतीक प्रेसिडेंट ब्रेसलेट के साथ, इसके कई डायल आत्म-अभिव्यक्ति के लिए आदर्श कैनवास बनाते हैं।
तात्कालिक
दिन और तारीख:
मध्यरात्रि में चमत्कार
शुरुआत में 1956 में प्रस्तुत की गई , डे-डेट दुनिया में अपनी तरह की पहली घड़ी थी। सप्ताह का दिन पूर्ण रूप में लिखा हुआ दिखाने वाली पहली घड़ी। विश्व के कई नेताओं द्वारा पहनी जाने वाली डे-डेट अनेक भाषाओं में बिस्पोक डे डिसप्ले के साथ उपलब्ध है।
प्रेसिडेंट ब्रेसलेट:
पूर्वनिर्धारित नाम
1956 में डे-डेट के लॉन्च के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया, सुंदर और प्रभावशाली प्रेसिडेंट ब्रेसलेट इस मॉडल की कीर्ति के साथ अविभाज्य रूप से जुड़ा हुआ है। कलाई पर तुरंत पहचानने योग्य, तीन अर्ध-वृत्ताकार लिंक के साथ यह ठोस 18 कैरट गोल्ड या 950 प्लैटिनम का बना ब्रेसलेट पूर्ण विश्वसनीयता और आराम प्रदान करता है।
क्राउनक्लास्प:
विस्त़त लालित्य
प्रेसिडेंट ब्रेसलेट, कंसील्ड क्राउनक्लास्प के साथ फ़िट किया गया है, जो कब्ज़े पर लगे रोलेक्स क्राउन से खुलता है, इस भव्य ब्रेसलेट पर चार चांद लगाने वाला अंतिम सौंदर्यात्मक और कार्यात्मक स्पर्श है। इसके लचीलेपन और दीर्घजीवन के लिए लिंक के भीतर सेरामिक इन्सर्ट शामिल हैं। एक कंसील्ड अटैचमेंट सिस्टम, ब्रेसलेट और केस के बीच निर्बाध दृश्यात्मक निरंतरता सुनिश्चित करता है।
फ्लूटिंग किया हुआ बेज़ेल:
संरक्षित रहस्य
मूल रूप से, ऑयस्टर बेज़ेल की फ्लूटिंग का एक कार्यात्मक उद्देश्य था: इससे बेज़ेल को केस पर स्क्रू से कसा जाता था जिससे घड़ी का जल प्रतिरोधी क्षमता होना सुनिश्चित होता था। इसलिए यह बिल्कुल केसबैक पर फ्लूटिंग के समान होता था, जिसे भी रोलेक्स के विशेष टूल का प्रयोग करके केस पर स्क्रू से कसा जाता था ताकि जल प्रतिरोधी होना सुनिश्चित हो। समय के साथ, फ्लूटिंग एक सौंदर्यात्मक तत्व बन गई, असली रोलेक्स की एक सिग्नेचर विशेषता। आज फ्लूटेड बेज़ेल विशिष्टता की निशानी होता है, और यह हमेशा सोने या प्लैटिनम का बना होता है।
नई डे-डेट 40, 950 प्लैटिनम में उसी कीमती सामग्री से तैयार की गई फ़्लूटिंग किए हुए बेज़ेल के साथ है - रोलेक्स के लिए पहली बार। इस सौंदर्य और तकनीकी उपलब्धि के लिए फ्लूटिंग बनाने की प्रक्रिया को अनुकूलित करने के लिए कई वर्षों के अनुसंधान और विकास की आवश्यकता थी’। सही आकार और चमचमाती सतहों के साथ फ़्लूटिंग का उत्पादन करना एक तकनीकी उपलब्धि थी जिसे ब्रैंड अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता की बदौलत बखूबी समझता था।
डे-डेट डायल:
पारंपरिकता को आधुनिकता से जोड़ता
खास तौर पर परिष्कृत प्रभाव के लिए बारीक, लेज़र से उकेरे गए मोटिफ़ एक पारंपरिक सनरे फ़िनिश पर लगाए जाते हैं। नए आकार और संरचना वाले रोमन अंकों में (डिकंस्ट्रक्टिड रोमन न्यूमरल) घंटे के मार्कर, जिनके अलग-अलग तत्व हाथ से सेट किए जाते हैं, इस करिश्माई मॉडल की पौरुषता को रेखांकित करते हैं। डायल बनाने की कला में रोलेक्स की अद्वितीय विशेषज्ञता का प्रदर्शन करने वाले ये डायल डै-डेट के लिए एक्सक्लूसिव हैं। आइस ब्लू डायल, 950 प्लैटिनम वाली रोलेक्स घड़ियों में मॉडलों का विशिष्ट मार्कर बना हुआ है।
रोलेक्स फाउंड्री:
बहुमूल्य धातु पर महारत
गोल्ड रोलेक्स घड़ियों में यकीनन एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली चमक होती है, जो इस बेशकीमती धातु के प्रयोग में महारत हासिल करने के बरसों के अनुभव का परिणाम है। पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करके ही रोलेक्स अपने वॉचकेस और ब्रेसलेट पर एक अतुलनीय, मनमोहक आभा की गारंटी कर सकता है।
रोलेक्स एक्सक्लूसिव तौर पर 18 कैरट गोल्ड का प्रयोग करता है, जोकि शुद्ध गोल्ड के 750‰ (हज़ारवें) से बनी एक राजसी मिश्रधातु है। इसके अलावा 18 कैरट गोल्ड के विभिन्न प्रकार: येलो, व्हाइट और एवरोज़, रोलेक्स के एक्सक्लूसिव पिंक गोल्ड मिश्रित धातु, के उत्पादन के लिए आवश्यक सिल्वर तथा कॉपर सहित तत्वों के बिल्कुल सटीक मिश्रण का प्रयोग किया जाता है। बेहद जतन के साथ सुरक्षित रखे गए फ़ार्मूले असाधारण टिकाऊपन, पॉलिश करने की योग्यता और एक ऐसी चमक सुनिश्चित करते हैं, जो पीढ़ियों तक बनी रहती है।