कई वर्षों के सर्विसिंग के अंतराल के कारण, आपकी घड़ी सबसे सटीक ध्यानाकर्षण की पात्र है| सर्विसिंग के दौरान, प्रत्येक मूवमेंट की पूरी तरह जाँच तथा मरम्मत की जाती है और प्रत्येक केस और ब्रेसलेट को अपनी चमक फिर से प्राप्त करने के लिए, बारीकी से रीफिनिश किया जाता है| समयपालन सटीकता और जल-प्रतिरोधन का कठोर परीक्षण किया जाता है ताकि उस स्तर की गुणवत्ता और विश्वसनीयता की गारंटी मिल सके, जिसकी, आप स्वाभाविक रूप से एक रोलेक्स घड़ी से अपेक्षा रखते हैं|